शनि लग्न में स्थित हो | shani in 1st house | शनि कुंडली के पहले भाव में

चित्र
शनि कुंडली में लग्न स्थित हो तो व्यक्ति को कुछ हद इंट्रोवर्ट बनाएगा मतलब की अपने मन की बात शेयर नहीं करते आप हर किसी से आसानी से। शनि व्यक्ति को कर्तव्यों को पालन करने वाला बनाता है। शनि मैरिड लाइफ में स्थायित्व तो देगा लेकिन आकर्षण स्नेह की कमी भी कर सकता है। शनि लग्न में स्थित हो तो यह व्यक्ति को कर्मठ मेहनती बनाएगा। शनि लग्न में स्थित हो तो व्यक्ति की गुप्त दान धर्म की प्रवृत्ति हो सकती है और व्यक्ति ज्यादातर कर्मवादी स्वभाव के होंगे।

guru rashi parivartan 13 April 2022, VRISHABH Rashifal ( बृहस्पति राशिपरिवर्तन का वृषभ राशि पर प्रभाव)

नमस्कार 13 अप्रैल 2022 से देव गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, इस राशि परिवर्तन का वृषभ राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह मैं आप को इस वीडियो में बताऊंगी।

देव गुरु बृहस्पति हमारे जीवन में बहुत से महत्वपूर्ण क्षेत्रों को नियंत्रित करते हैं जैसे संतान, शिक्षा, व्यवसाय और विवाह अतः इन सब पर इस गोचर का प्रभाव पड़ेगा।
यदि आप को बृहस्पति की दशा अन्तर्दशा चल रही है तब भी यह गोचर आप के लिए बहुत मायने रखता है।

वृषभ राशि के जातकों के लिए ,गुरु का गोचर लाभ स्थान में आया है यह गोचर शास्त्रों में बहुत ही शुभ बताया गया है। आप को सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। शारिरिक व मानसिक शक्ति में आप की वृद्धि होगी,  कोई भी कार्य करेंगे आप उसमें निश्चित ही आप को सफलता प्राप्त होगी।
शत्रुओं का आप प्लानिंग के द्वारा शमन कर सकते हैं क्योंकि आप की मानसिक शक्ति प्रबल रहेगी। यह समय बेहद शुभ है आप के लिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुरु जन्म कुंडली के 8वे भाव में फल | गुरु अष्ठम भाव में फल | Guru in 8th house in horoscope

शनि कुंडली के तृतीय भाव में | Saturn in 3rd House in Horoscope